फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children are the future of our country, give them good education

Chandauli News: बच्चे हैं देश के भविष्य, इन्हें अच्छी शिक्षा दें

Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children are the future of our country, give them good education
चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से संयुक्त रूप से हमारा आगंन, हमारे बच्चे जनपद स्तरीय उत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर परिसर में हुआ। शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। इसमें प्राथमिक स्तर तथा बुनियादी शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वही नोडल शिक्षक, निपुण छात्र, अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। आने वाले समय में बच्चों को उनका भविष्य प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों के साथ ही शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रबंध समिति आदि की जिम्मेदारी भी जरूरी है। कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है।
विज्ञापन

वही बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डीबीटी, निपुण लक्ष्य, व मिशन कायाकल्प आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभाग पूरी तरह तत्पर ही। वही एसआरजी सुभाष यादव ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत प्रयुक्त की जाने वाली गतिविधियों के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों की ओर से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डीसी प्रशिक्षण मनोज सिंह, बीईओ अजीत पाल, मनोज यादव, सुरेंद्र सहाय, एसआरजी जयप्रकाश यादव, अनिता, एआरपी सत्येंद्र शर्मा, रिंकू यादव, सुनील शर्मा, प्रमोद कुमार, ईरा सिंह, प्रिया रघुवंशी, वंदना वर्मा, धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed