{"_id":"5eb0047d8ebc3e904f438f5b","slug":"children-are-giving-respect-by-drawing-pictures-of-corona-warriors-chandauli-news-vns5232406196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं का चित्र बनाकर सम्मान दे रहे हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं का चित्र बनाकर सम्मान दे रहे हैं बच्चे
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को चित्र दिखाती खुशी व सुनिधि।
- फोटो : CHANDAULI
चित्रकारी कर कोरोना योद्धाअें को सम्मान दे रहे बच्चे
लॉकडाउन-तीन.................

लॉकडाउन में चित्र बनाने के साथ ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे
सचित्र- 11 व 12
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। स्कूलों के बंद होने की अवधि भी बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है। संक्रमण से बचाने को लेकर अभिभावक बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ऐसे में बच्चे कोरोना वायरस और उसके संक्रमण को रोकने के लिए तत्पर डाक्टरों, पुलिस और सफाईकर्मियों आदि वारियर्स के चित्र बनाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। वहीं वे प्रकृति व पशु-पक्षियों के चित्र भी बना रहे हैं।
हरिशंकरपुर निवासी लक्ष्मण सिंह की कक्षा 12 में पढ़ने वाली पुत्री खुशी व कक्षा सात में पढ़ने वाली पुत्री सुनिधि स्कूलों के बंद होने के कारण चित्रकारी के अभ्यास में जुट गई हैं। दोनों बहने कोरोना वायरस व उनसे लड़ने वाले डाक्टरों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों के चित्र बना रही हैं। साथ ही चित्रों के माध्यम से आसपास के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का संदेश दे रही हैं। दोनों ऑनलाइन हो रही पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा इंडोर गेम खेल कर समय व्यतीत कर रही हैं। वहीं पराहूपुर निवासी इम्तियाज अंसारी की कक्षा पांच में पढ़ने वाली पुत्री शबा तबस्सुम चित्रकारी में जुटी हुई है। वह प्रकृति व पशु-पक्षियों के चित्र बनाने के अलावा अन्य विषयों पर भी चित्रकारी करने में जुटी है। उसने पक्षियों में तोता, मोर, कबूतर, हंस आदि के चित्र बनाए हैं। समय मिलने पर वह अपने भाई-बहनों के साथ इंडोर गेम का भी आनंद उठा रही है।