{"_id":"5ed631e78ebc3e903f6c3c5a","slug":"child-dies-due-to-tractor-chandauli-news-vns527892983","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र छित्तमपुर गांव में मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे तेज रफ्तार ट्रेक्टर की चपेट में आकर खेसारी (08) की मौत हो गयी । घटना के बाद चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में परिवार वालों ने चंदासी पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव निवासी रूदल सिल-लोढ़ा बनाने का कार्य करता है और उसकी पत्नी मंता मनरेगा के तहत मजदूरी करती है। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी अपने अपने आठ वर्षीय बालक खेसारी को घर पर छोड़कर कार्य पर गए हुए थे। इस दौरान खेसारी घर के बाहर खेल रहा था कि तभी वह सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक उसका उपचार कराने के नाम पर खेसारी को वहां से लेकर चला गया। कुछ देर पता चला कि बालक का शव चंदासी पुलिस चौकी पर पड़ा हुआ है। इसके बाद परिवार वाले चंदासी पुलिस चौकी पहुंच और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार वालों को किसी प्रकार शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का अरोप
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर में ट्रैक्टर से दबकर हुई मौत के मामले में लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घायल बालक को अपने साथ उपचार के नाम पर ले गया। इसके बाद बालक की मौत होने पर ट्रैक्टर चालक उसके शव को चंदासी पुलिस चौकी के पास छोड़कर चला गया। आरोप लगाया कि उस दौरान आखिर पुलिस ने उसे क्यों नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर बनते हैं हादसे का कारण
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में छूट मिलते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बालक की मौत ने लोगों को हिला कर रख दिया है। लोगों का कहना रहा कि पुलिस के सुस्त रवैये के चलते ट्रैक्टरों की रफ्तार बेलगाम हो गई है। ट्रैक्टरों पर बालू, गिट्टी व मिट्टी लोड कर चालक ट्रैक्टरों को बेतहाशा तरीके से सड़कों पर दौड़ाते है और इन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं रहता है। लोगों ने ट्रैक्टर के स्पीड पर लगाम लगाए जाने की मांग की है।