फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   child died after falling into septic tank while playing in Chandauli

दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 28 Dec 2023 06:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Dec 2023 06:30 PM IST
सार

बच्चा घर से कुछ दूरी पर स्थित एक स्कूल के पास खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते- खेलते सेप्टिक टैंक में कब गिरा किसी को पता नहीं चला। लोगों की नजर जबतक उस पर पड़ी, बच्चे की जान चली गई। 

विज्ञापन
child died after falling into septic tank while playing in Chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चंदौली जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोहिया गांव में गुरुवार को खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों की चीख- पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार रोहिया गांव निवासी राजाराम का डेढ़ वर्षीय पुत्र राजवीर घर के बगल स्थित स्कूल के पास खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते- खेलते वहां बने सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया। इस बीच वह कब सेप्टिक टैंक में जा गिरा, किसी को पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद जब लोगों को वह नहीं दिखा तो तलाश शुरू हो गई। इसी बीच उस पर नजर पड़ी तो लोगों ने आनन- फानन बच्चे को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच जानकारी होने पर रामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed