{"_id":"6a46ca534cb95991e30e8e7d","slug":"child-development-questions-were-easy-while-social-science-questions-proved-tricky-chandauli-news-c-189-1-chl1002-150802-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाल विकास के प्रश्न रहे आसान, सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाल विकास के प्रश्न रहे आसान, सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के पहले दिन बृहस्पतिवार को दो पालियों में आयोजित परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न हुआ। पहले दिन आयोजित परीक्षा में 10224 अभ्यर्थियों में 10181 उपस्थित व 1211 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट व सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। परीक्षार्थियों के अनुसार बाल विकास के प्रश्न आसान रहे लेकिन सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने काफी उलझाया।
जिले के 12 केंद्रों पर यूपी टीईटी के लिए सुबह सात बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पहुंच गए। सुबह 7:30 बजे से ही सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। पहली पाली में कुल 12 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 5112 अभ्यर्थियों में 4485 उपस्थित रहे जबकि 627 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में भी 12:30 मिनट से सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली में भी 5112 अभ्यर्थियों में 4528 उपस्थित रहे जबकि 584 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट तथा सचल दल लगातार केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर काफी जाम लग गया, लेकिन पुलिस की सक्रिय भूमिका से जल्द ही जाम से लोगों को निजात मिली।
कोट-- -- -
पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। आगामी दिनों में भी कड़ी सुरक्षा और सतर्क के बीच नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। - अनंत चंद्रशेखर, एएसपी, चंदौली
विज्ञापन
इनसेट
परीक्षा केंद्रों के बाहर अव्यवस्था, धूप में परेशान रहे अभिभावक
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के पहले दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केंद्रों के बाहर पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अभिभावकों को कड़ी धूप में घंटों इधर-उधर भटकना पड़ा। कई अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचे थे। ऐसे में जब माताएं परीक्षा कक्ष के भीतर थीं, तब पिता बाहर बच्चों को संभालते हुए तपती धूप में समय बिताने को मजबूर रहे। पेड़ों की छांव और बैठने के स्थान के अभाव में लोगों ने किसी तरह समय काटा।
डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
चंदौली। यूपी टीईटी परीक्षा के पहले दिन डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर सॉल्वर गैंग अथवा अन्य असामाजिक तत्वों की संलिप्तता पाई गई तो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और उड़नदस्ता टीमें तैनात की गई हैं। परीक्षार्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है तथा फोटोकॉपी की दुकानों को परीक्षा अवधि तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों और लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
बोले अभ्यर्थी-
- भाषा (लैंग्वेज) की अपेक्षा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न ज्यादा गहन और चुनौतीपूर्ण थे। इन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के विषयगत ज्ञान की अच्छी परीक्षा ली। हालांकि अन्य विषयों के प्रश्न अपेक्षाकृत संतुलित रहे।-- वर्षा
-- -मैंने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, इसलिए सभी पेपर अच्छे हुए। प्रश्न मेरी तैयारी के अनुरूप आए थे। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार मेरा प्रदर्शन बेहतर रहेगा और अच्छे अंक प्राप्त होंगे-- तान्या
-- -- -मेरा पेपर काफी अच्छा हुआ। पहले से की गई तैयारी का पूरा लाभ मिला। प्रश्नपत्र संतुलित था और परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की विशेष कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।-- -गीता
-- -- -प्रश्नपत्र का स्तर मॉडरेट रहा। अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी क्षमता दिखाने का पूरा अवसर मिला। खासकर बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र का पेपर आसान रहा, जिससे काफी राहत मिली। -- -- जाह्नवी
विज्ञापन
जिले के 12 केंद्रों पर यूपी टीईटी के लिए सुबह सात बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पहुंच गए। सुबह 7:30 बजे से ही सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। पहली पाली में कुल 12 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 5112 अभ्यर्थियों में 4485 उपस्थित रहे जबकि 627 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में भी 12:30 मिनट से सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली में भी 5112 अभ्यर्थियों में 4528 उपस्थित रहे जबकि 584 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट तथा सचल दल लगातार केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर काफी जाम लग गया, लेकिन पुलिस की सक्रिय भूमिका से जल्द ही जाम से लोगों को निजात मिली।
विज्ञापन
कोट
पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। आगामी दिनों में भी कड़ी सुरक्षा और सतर्क के बीच नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। - अनंत चंद्रशेखर, एएसपी, चंदौली
विज्ञापन
इनसेट
परीक्षा केंद्रों के बाहर अव्यवस्था, धूप में परेशान रहे अभिभावक
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के पहले दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केंद्रों के बाहर पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अभिभावकों को कड़ी धूप में घंटों इधर-उधर भटकना पड़ा। कई अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचे थे। ऐसे में जब माताएं परीक्षा कक्ष के भीतर थीं, तब पिता बाहर बच्चों को संभालते हुए तपती धूप में समय बिताने को मजबूर रहे। पेड़ों की छांव और बैठने के स्थान के अभाव में लोगों ने किसी तरह समय काटा।
डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
चंदौली। यूपी टीईटी परीक्षा के पहले दिन डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर सॉल्वर गैंग अथवा अन्य असामाजिक तत्वों की संलिप्तता पाई गई तो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और उड़नदस्ता टीमें तैनात की गई हैं। परीक्षार्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है तथा फोटोकॉपी की दुकानों को परीक्षा अवधि तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों और लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
बोले अभ्यर्थी-
- भाषा (लैंग्वेज) की अपेक्षा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न ज्यादा गहन और चुनौतीपूर्ण थे। इन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के विषयगत ज्ञान की अच्छी परीक्षा ली। हालांकि अन्य विषयों के प्रश्न अपेक्षाकृत संतुलित रहे।