फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child born in moving train, first aid received at PDDU Junction in chandauli

चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, पीडीडीयू जंक्शन पर मिला प्राथमिक उपचार

Mon, 19 Apr 2021 11:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Child born in moving train, first aid received at PDDU Junction in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंदौली के पीडीडीयू नगर में आनंद विहार से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन में सोमवार की सुबह महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। कंट्रोल को सूचना मिली कि दानापुर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है।

विज्ञापन


 वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के दिशा निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के एसआई मुकेश कुमार, कन्हैया लाल सिंह के साथ-साथ मेरी सहेली टीम की महिला आरक्षी सावित्री फागेरिया और अनामिका विश्वास सक्रिय हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र, कमर्शियल टीम के स्टाफ  एमके सुमन आदि प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे। ट्रेन भोर में चार बजे प्लेटफार्म पर आई तो टीम के सदस्य कोच संख्या  डी/1 में पहुंचे। कोच के सीट संख्या 43 पर पहुंचने पर पता चला कि वाराणसी और पीडीडीयू जंक्शन के बीच महिला ने लड़की को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बबीता कुमारी (23) आनंद विहार से आरा की यात्रा पर थी। जच्चा और बच्चा को नीचे उतारा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। जच्चा और बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर दूसरी ट्रेन से दोनों को सकुशल गंतव्य तक भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed