{"_id":"607d1b328ebc3e24697bef5a","slug":"child-born-in-moving-train-first-aid-received-at-pddu-junction-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, पीडीडीयू जंक्शन पर मिला प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, पीडीडीयू जंक्शन पर मिला प्राथमिक उपचार
Mon, 19 Apr 2021 11:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पीडीडीयू नगर में आनंद विहार से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन में सोमवार की सुबह महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। कंट्रोल को सूचना मिली कि दानापुर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है।
विज्ञापन
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के दिशा निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के एसआई मुकेश कुमार, कन्हैया लाल सिंह के साथ-साथ मेरी सहेली टीम की महिला आरक्षी सावित्री फागेरिया और अनामिका विश्वास सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर रेलवे लोको अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र, कमर्शियल टीम के स्टाफ एमके सुमन आदि प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे। ट्रेन भोर में चार बजे प्लेटफार्म पर आई तो टीम के सदस्य कोच संख्या डी/1 में पहुंचे। कोच के सीट संख्या 43 पर पहुंचने पर पता चला कि वाराणसी और पीडीडीयू जंक्शन के बीच महिला ने लड़की को जन्म दिया है।
विज्ञापन
महिला बबीता कुमारी (23) आनंद विहार से आरा की यात्रा पर थी। जच्चा और बच्चा को नीचे उतारा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। जच्चा और बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर दूसरी ट्रेन से दोनों को सकुशल गंतव्य तक भेजा गया।