फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Minister virtual inauguration of barracks

नवनिर्मित बैरक व विवेचना कक्षा का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया

Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister virtual inauguration of barracks
नियामताबाद। अलीनगर थाना परिसर में बने नवनिर्मित बैरक व विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। वहीं जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अंकुर अग्रवाल ने शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान डीएम संजीव सिंह ने कहा कि थाने में आरक्षियों को रहने में काफी दिक्कत होती थी। बैरक बन जाने से अब उन्हें दिक्कत नहीं होगी। वहीं एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी मामले की जांच पड़ताल के लिए विवेचन करने में पुलिस को परेशानी होती थी। अब विवेचना कक्ष बन जाने से इस कार्य में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर एएसपी सुखराम भारती, सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय, प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, श्रीकांत पांडेय, प्रेमनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed