फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief cashier and peon in custody

मुख्य कैशियर और चपरासी हिरासत में

Thu, 25 Jun 2015 01:52 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chief cashier and peon in custody
पंजाब नेशनल बैंक की मुगलसराय स्थित शाखा के काउंटर से मंगलवार को गायब हुए
विज्ञापन
तीस लाख रुपये के मामले में पुलिस ने मुख्य कैशियर व चपरासी को हिरासत में ले लिया है।

बुधवार को खुद एसपी ने सीओ सदर व मुगलसराय कोतवाली प्रभारी के साथ बैंक शाखा में जाकर छानबीन की। इस दौरान उन्होंने सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला और बैंक मैनेजर से लेकर चपरासी तक सभी से पूछताछ की। इसके बाद मुख्य कैशियर आनंद जायसवाल और चपरासी राजेन्द्र प्रसाद से पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की।


नगर के अमर कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे कार्यरत मुख्य कैशियर आनंद जायसवाल के काउंटर से तीस लाख रुपये पल में भर में गायब हो गए। उस समय मुख्य कैशियर कुछ देर के लिए पास के दूसरे केबिन में चला गया था। रुपये गायब होने की सूचना से मैनेजर सहित सभी कर्मचारियों में खलबली मच गई।

शाखा प्रबंधक एके राय की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गयी। जिसके बाद बुधवार को एसपी, सीओ सदर श्यामदेव बिंद और कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी, एसआई धीरेन्द्र सिंह के साथ बैंक में जा धमके और बैंक प्रबंधक के साथ पूरे मामले से अवगत होने के बाद कैशियर व चपरासी से पूछताछ की गयी। वहीं सीसी कैमरे को चेक किया गया। जिसमें दो संदिग्ध लोगों के कैश काउंटर में जाने की फुटेज मिली है।


जिसमें एक व्यक्ति नाबालिग को पहले काउंटर में घुसते और रकम निकाल कर बाहर आते देखा गया। इसके बारे में भी बैंक कर्मियों से पूछताछ की।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि हेड कैशियर आनंद जायसवाल और चपरासी राजेन्द्र प्रसाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं सीसी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर तफ्तीश जारी है।
मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed