फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chhemia and Badwal Khas villages were sealed

कोरोना पाजिटिव मिले मुहल्ले और गांव सील

Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chhemia and Badwal Khas villages were sealed
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। 22 जून से अब तक 12 दिनों में 108 पाजिटिव मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार की रात को भी आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें पीडीडीयू नगर के तीन नियामताबाद ब्लाक के चार और एक सकलडीहा ब्लाक के बढ़वाल खास गांव का मरीज शामिल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी को हास्पिटल में भर्ती कराने के साथ ही उनके संपर्क में आए और परिवार के लोगों की जांच पड़ताल की। वहीं लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। छेमिया और बढ़वल खास गांव को सील कर दिया गया। इस प्रकार चालिस से अधिक गांव सील किये जा चुके हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में जो तीन मरीज मिले हैं यहां पहले भी पाजिटिव मिल चुके हैं और यह मुहल्ला पहले से सील किया गया जा चुका है। शनिवार को भी चिकित्सकों ने पहुंचकर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। इस मुहल्ले में एक महिला और दो पुरुष हैं। वहीं नियामताबाद ब्लाक के छेमिया में दो महिला और पड़ाव के मढ़िया गांव में एक महिला और एक पुरुष पाजिटिव मिले हैं। मढ़िया में भी पहले से मरीज मिले हैं और गांव सील है। बढ़वल खास में भी एक पुरुष पाजिटिव मिला है। जबकि छेमिया गांव और सकलडीहा के बढ़वल खास गांव को शनिवार चिकित्सकों ने पहुंचकर जायजा लिया और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई। जिले में अब तक कुल 175 पाजिटिव केस हैं। इसमें 84 केस एक्टिव हैं और 88 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैँ जबकि तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सैयदराजा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन हसरत मुहानी नगर में एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद मुख्य तिराहा से मुख्य बाजार के रेलवे फाटक तक हाटस्पाट एरिया घोषित कर बैरिकेडिंग कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। शनिवार को हाट स्पाट एरिया में बिना कारण बाहर घूमने और मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 315 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से बेवजह घर से बाहर निकलने वालों व बिना मास्क लगाकर बाहर घूमने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद भी हाट स्पाट घोषित बिना कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना प्रभारी सन्तोष कुमार राय ने बताया कि अनलाक टू मे बिना कार्य के बेवजह घरों व बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ रोज चेकिग अभियान चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed