फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Checking campaign conducted at the station due to the farmers' movement

किसान आंदोलन को लेकर स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign conducted at the station due to the farmers' movement
पीडीडीयू नगर। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन और शनिवार को चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड संग स्टेशन के चप्पे चप्पे की जांच की।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को देखते हुए शनिवार को देश भर में 12 से तीन बजे तक चक्का जाम का आह्वान किया गया था। जिले में आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन पर न पहुंच जाएं। इसको देखते हुए दोपहर में 12 से तीन बजे तक आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में पूूरी टीम सर्कुलेटिग एरिया और प्लेटफार्म पर गश्त करती रही। सुरक्षा कर्मियों ने यात्री ट्रेनों, पार्सल, टिकट बुकिग काउंटर, सर्कुलेटिग एरिया व साइकिल स्टैंड पर डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया पार्सल ट्रेनों पर भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed