फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Checked the work done by MNREGA

मनरेगा से कराये गए कार्यो की जांच की

Wed, 17 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Checked the work done by MNREGA
मनरेगा से कराये गए कार्यो की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव गांव में मंगलवार को जेडीसी शिवकुमार सिंह ने मनरेगा द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन चकरोड व एक बाउंड्रीवाल के कार्य का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने मजदूरों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।

अमांव गांव में मनरेगा से विभिन्न विभागों ने मिट्टी का कार्य कराया गया। इस दौरान काफी धन खर्च किया गया। ऐसे में मनेरगा से कराये गए कार्यो की जांच करने मंगलवार को जेडीसी शिवकुमार सिंह अमांव गांव पहुंचे। जहां उन्होंने गोविन्दीपुर राजवाहा से चुल्हन के खेत तक , शेर अली के खेत से गोडिलाबीर तक चकरोड व इलिया संपर्क मार्ग से मसोई माइनर तक किये कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी सहायक से कार्य के स्टीमेट व खर्च किये गये धनराशि के बाबत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने खेल मैदान पर कराये जा रहे बाउंड्री निर्माण का भी निरिक्षण किया। उन्होंने मजदूरों से भी पूछताछ की। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा धर्मजीत सिंह, एक्सईएन आरके सिंह, निवर्तमान ग्रामप्रधान जमुना सिंह, सचिव राजेन्द्र भारती, तकनीकी सहायक ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट - रामाशीष विश्वकर्मा
बाइट - 1099
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed