फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Check deposited in the bank of PDDU Nagar, money went out in Bihar's Mohaniya

पीडीडीयू नगर के बैंक में जमा किया चेक, बिहार के मोहनियां में निकल गये रूपये

Sun, 26 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Check deposited in the bank of PDDU Nagar, money went out in Bihar's Mohaniya
पीडीडीयू नगर। आम तौर पर हम चेक को बैंक के बाक्स में डालकर एकाउंट में रुपये आने का इंतजार करते हैं। जब बैंक से चेक ही गायब हो जाए तो क्या होगा। ऐसा ही मामला नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में आया है। यहां के चेक बाक्स से सात लाख रुपये का चेक गायब हो गया। उसे बिहार के मोहनियां में कैश करा लिया गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिले के मोहनियां निवासी अनीता देवी ने अपने रिश्तेदार महेंद्र सिंह के नाम 28 अगस्त को सात लाख रुपये का चेक जारी किया था। पीडीडीयू रेल मंडल के टीआरएस में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत और मानसनगर कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर संख्या 1206 ए में रह रहे महेन्द्र सिंह ने बैँक आफ बड़ौदा की शाखा में अपने एकाउंट में जमा करने के लिए 31 अगस्त को चेक बाक्स में डाल दिया। पैसा न आने पर पूछताछ की तो पता चला कि चेक गायब है। बाद में पता चला कि बिहार के मोहनियां के बरेज स्थित एसबीआई शाखा से चेक का भुगतान हो गया है। मामले की शिकायत लेकर वह पुलिस कप्तान से लेकर सीओ तक भटकता रहा। अंत में आइजी के हस्तक्षेप के बाद 22 सितंबर को मुगलसराय कोतवाली में बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर और कर्मचारी व एसबीआई बरेज शाखा के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय बैंक के सीसीटीवी फुटेज को ले लिया है। कोतवाली पुलिस बिहार तक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed