{"_id":"670cd0a729d76d34e3038537","slug":"chaos-on-the-roadside-dumper-came-in-contact-with-high-tension-wire-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: सड़क किनारे अफरा-तफरी, हाइटेंशन तार की जद में आया डंपर, सड़क किनारे धू-धू कर जलने लगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: सड़क किनारे अफरा-तफरी, हाइटेंशन तार की जद में आया डंपर, सड़क किनारे धू-धू कर जलने लगा वाहन
Mon, 14 Oct 2024 01:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:35 PM IST
सार
चंदौली के सिंधिताली के समीप सड़क पर जा रहा डंपर अचनाक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। डंपर में आग लग गई और चालक झुलस गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पर लिया गया। डंपर चालक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
डंपर में लगी आग पर काबू पाते फायरकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंदौली के नियामताबाद स्थित अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के समीप सोमवार को एक डंपर हाईटेंशन तार की जद में आ गया। इससे डंपर में बिजली करंट प्रवाहित होने के कारण उसमें आग लग गई। जिससे केबिन का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन
इस घटना में चालक भी इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह चालक को केबिन से निकालकर बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोनभद्र निवासी चालक 35 वर्षीय सोनू डंपर लेकर जा रहा था। उसी दौरान सिंघीताली के पास नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से डंपर छू गया। इससे डंपर में बिजली करंट उतर गया और केबिन का हिस्सा जलने लगा। जिससे चालक इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह चालक को बाहर निकालकर बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन तार से छू जाने से डंपर में आग लगी थी।
फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझा दी है। झुलसे चालक का इलाज ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।