फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Changing lifestyles are increasing the risk of high blood pressure and diabetes.

Chandauli News: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा ब्लड प्रेशर और शुगर का खतरा

Wed, 28 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Changing lifestyles are increasing the risk of high blood pressure and diabetes.
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीपी शुगर काउंटर पर मरीजों की जुटी भीड़। संवाद
चकिया। बदलती जीवनशैली, शारीरिक श्रम में कमी, तनाव और खानपान की अनियमितता से ब्लड प्रेशर (बीपी) और मधुमेह का खतरा बढ़ रहा है। अब कम उम्र के लोगों में भी इनसे जुड़े लक्षण देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में 711 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इनमें 160 मरीजों की बीपी और शुगर की जांच की गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, शारीरिक गतिविधियों में कमी, फास्ट फूड और जंक फूड का अधिक सेवन, असंतुलित आहार और मानसिक तनाव बीपी व शुगर की समस्या के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। समय पर जांच और जीवनशैली में सुधार से इन बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आरआर यादव ने बताया कि खांसी, बुखार, पेट दर्द और अन्य समस्याओं के उपचार के लिए आने वाले मरीजों की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर बीपी व शुगर की जांच कराई जा रही है। कई बार दूसरी बीमारियों के इलाज के दौरान भी इन समस्याओं का पता चलता है। समय पर जांच होने से उचित उपचार शुरू करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 से 35 वर्ष की उम्र के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति सतर्क रहना चाहिए। व्यायाम, योग, संतुलित आहार और तनाव पर नियंत्रण को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 711 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 320 मरीज आभा एप से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed