{"_id":"5d8bb9318ebc3e93b532c1e0","slug":"chanduli-news-chandauli-news-vns485720287","type":"story","status":"publish","title_hn":"ात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के लिए किया निर्देशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के लिए किया निर्देशित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव मीना चौबे ने बुधवार को विकासखण्ड के गोधना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की छात्राओं मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जाने के बाबत विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया।
प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सचिव मीना चौबे ने सबसे पहले विद्यालय के कार्यालय में पहुंचकर शिक्षकों व छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके बाद विद्यालय सभागार में छात्राओं की ओर से बनाई गई पेंटिंग्स व मॉडलों को देखा। इसके बाद वह छात्राओं से रूबरू हुई और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने छात्राओं को योग व प्राणायाम के साथ जुडो व कराते का भी प्रशिक्षण दिए जाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि छात्राओं को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि गैर शैक्षिक गतिविधियों का भी ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। अक्षम व निर्बल वर्ग की लड़कियों को कस्तूरबा गांधी विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। इस मौके पर वार्डेन सुमन द्विवेदी, लेखाकार रामदुलार मिश्रा, पुष्पा सिंह, सीमा प्रजापति मौजूद रहे।