फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandrashekhar of PDDU Nagar is committed to the education of poor daughters

गरीब बेटियों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं पीडीडीयू नगर के चंद्रशेखर

Sun, 05 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar of PDDU Nagar is committed to the education of poor daughters
पीडीडीयू नगर। सरकार भले ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर ही है लेकिन उसे साकार कर रहे हैं समाजसेवी चंद्रशेखर। पेशे से रेलकर्मी और जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव के पति चंद्रशेखर यादव ने हर जरूरतमंद छात्रा की शिक्षा पूरी कराने का संकल्प ले चुके हैं। वर्तमान में बीस छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिलाकर पूरे वर्ष की फीस भर चुके हैं। जगह-जगह पोस्टर चिपकाकर और सोशल मीडिया पर भी इस बात की घोषणा कर रहे हैं कि जो भी बेटी पैसे के अभाव में नहीं पढ़ पा रही है वह उनसे संपर्क करें, वे उसके पूरे पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। चंद्रशेखर ने बताया कि अगस्त माह में उन्नाव में एक छात्रा ने स्कूल की फीस न भर पाने की वजह से आत्महत्या कर ली। अखबारों में इस खबर को पढ़ने के बाद मन व्यथित हो गया। संकल्प लिया कि मेरे जानकारी में किसी छात्रा की फीस के अभाव में पढ़ाई बाधित नहीं होगी। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को यह बात बताई। यही नहीं घूम धूम कर रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, रेहड़ी पर सामान बेचने वाले, मजदूरी कर पेट पालने वालों से बात की। इस पर बड़े पैमाने पर ऐसी लड़कियां मिली तो फीस न होने की वजह से स्नातक में प्रवेश नहीं ले सकी। इस पर छात्रा के माता पिता से बात की और उसे कॉलेज में प्रवेश दिलाया। शुरूआती चरण में नियामताबाद ब्लाक की 20 छात्राओं का प्रवेश विभिन्न डिग्री कॉलेजों में करा चुके हैं। वर्तमान में बीस और छात्रा जो विभिन्न डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा दे चुकी है। इनके संपर्क मे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए वे लगातार सोशल मीडिया के साथ नगर में पोस्टर चिपका कर जानकारी दे रहे हैं। कहा कि स्नातक के बाद इंटर तक की छात्राओं को भी निशुल्क शिक्षा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed