फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandigarh Dhanbad special train delayed by 14 hours

Chandauli News: चंडीगढ़ धनबाद स्पेशल ट्रेन 14 घंटे विलंब रही

Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Dhanbad special train delayed by 14 hours
हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। शनिवार को चंडीगढ़ से धनबाद जाने वाली स्पेशल फेयर ट्रेन 14 घंटे विलंब से पीडीडीयू जंक्शन आई। इस ट्रेन को रविवार की भोर में 03:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शाम 5 बजे पीडीडीयू पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात 08 बजे तक अप की ओर जाने वाली हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 6 घंटे, शेखपुरा- आनंद विहार स्पेशल साढ़े 6 घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर सवा 3 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 3 घंटे, कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता विकली एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं मुंबई-राजगीर जनता एक्सप्रेस 4 घंटे, नई दिल्ली- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं आनंद विहार- मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल डेढ़ घंटे, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस 2 घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल 12 घंटे लेट रही। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed