फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli will soon get a hi-tech police line

Chandauli News: चंदौली को जल्द मिलेगी हाईटेक पुलिस लाइन

Mon, 18 May 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chandauli will soon get a hi-tech police line
जिले को जल्द ही अत्याधुनिक पुलिस लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर भोजापुर क्षेत्र में 281.10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस लाइन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। करीब 32.50 एकड़ भूमि पर चल परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद भी चंदौली के पास करीब दो दशकों तक अपनी पुलिस लाइन नहीं थी। इसके कारण पुलिस विभाग को आवास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नई पुलिस लाइन के निर्माण से जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। नई पुलिस लाइन में भूतल प्लस 14 मंजिला और भूतल प्लस 9 मंजिला आवासीय भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें 4 बीएचके, 2 बीएचके और 1 बीएचके फ्लैट होंगे, जहां पुलिस अधिकारी और कर्मचारी परिवार सहित रह सकेंगे।
विज्ञापन

-----------
मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
परिसर में प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी स्कूल), अस्पताल, पुलिस क्लब, इंडोर जिम, ट्रांजिट हॉस्टल, राजपत्रित अतिथि गृह, महिला बैरक, क्वार्टर गार्ड और मोटर लाइन कॉंप्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा 200 और 300 क्षमता वाले बैरक भी बनाए जा रहे हैं। नई पुलिस लाइन बनने से पुलिस बल को बेहतर आवास और कार्य वातावरण मिलेगा। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता को तेज व प्रभावी पुलिस सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
ये होगी सुविधाएं
------------
आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन निर्माण
-आवासीय भवन (टाइप-ए आवास) जी+9
-आवासीय भवन (टाइप-बी आवास) जी+14
-एडमिन ब्लॉक (जी+3)
-इंडोर जिम (जी+3)
-बैरक 200 क्षमता (जी+4)
-बैरक 300 क्षमता (जी+5)
-महिला बैरक 50 क्षमता (जी+1)
-टाइप-4 आवास (जी+1) तीन आवासीय भवन, गैरेज एवं सहायक क्वार्टर
आरआई आवास
-क्वार्टर गार्ड
-राजपत्रित गेस्ट हाउस 4 सुइट्स (जी+1)
-पुलिस क्लब
-मोटर लाइन गैरेज
-हॉस्पिटल
-बिजली सब स्टेशन
-आरटीसी स्कूल (जी+2)
-ट्रांजिट हॉस्टल (जी+2)
-------------------
कोट-----
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस पुलिस लाइन से चंदौली को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित पुलिस प्रशासनिक केंद्र मिलेगा। इससे आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित पुलिस सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने के लिए व्यवस्थित आवास मिलेगा,जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। --
आकाश पटेल, एसपी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed