{"_id":"68794969c3836a55d30e8b69","slug":"chandauli-will-become-an-industrial-district-along-with-agriculture-thousands-of-crores-will-be-invested-in-naugarh-chandauli-news-c-189-1-svns1010-133863-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कृषि के साथ औद्योगिक प्रधान जिला बनेगा चंदौली, नौगढ़ में होगा हजारों करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कृषि के साथ औद्योगिक प्रधान जिला बनेगा चंदौली, नौगढ़ में होगा हजारों करोड़ का निवेश
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि प्रधान जिला होने के साथ ही अब चंदौली औद्योगिक प्रधान जिला भी बनेगा। वनांचल क्षेत्र खास तौर से नौगढ़ आदि में औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। यहां हजारों करोड़ का निवेश होगा। इसके लिए देश के बड़े उद्यमियों ने इच्छा जताई है। साथ ही मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस वे मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी होते हुए चंदौली और गाजीपुर तक जुड़ेगा।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंदौली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंदौली में जिला न्यायालय भवन की मांग लंबे समय से मांग चल रही थी। इसको देखते हुए यहां 200 करोड़ से कोर्ट काम्पलेक्स बनाया जाएगा। जिसमें जिला कोर्ट के साथ ही अधिवक्ताओं के चेंबर और न्यायिक अधिकारियों के आवास सहित सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाला रिंग रोड विकास की धूरी बन चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जो गाजीपुर तक आ चुका है, इसको चंदौली से लेकर सोनभद्र तक करने के लिए सर्वे चल रहा है। मुगलसराय में एलिवेटेड पुल के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण अभी मेरठ से प्रयागराज तक चल रहा है। उसे आगे मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी होते हुए चंदौली और गाजीपुर तक बनाया जाएगा। यहां ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे पहले से पास है। उन्होंने बताया कि चंदौली में निवेश के लिए देश के प्रतिष्ठित उद्यमियों ने इच्छा जाहिर की है। हजारों करोड़ का निवेश होगा। इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर जिले में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदौली में एक साल पहले ही बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो गया है। जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक के बाद वहां बाबा कीनाराम की मूर्ति स्थापित करने की बात सामने आई है। इस कार्य को पूरा कराया जाएगा।