फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Two youths drowned while taking a bath at Namo Ghat, relatives reached there crying

Varanasi: नमो घाट पर नहाने के दौरान डूबे चंदौली के दो चचेरे भाई, रोते-बिलखते पहुंचे परिजन, मचा कोहराम

Sun, 25 Jun 2023 10:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली। वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली। वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Jun 2023 10:53 PM IST
सार

चंदौली जिले के कुढ़े खुर्द गांव निवासी सुभाष यादव उर्फ कल्लू (25) पुत्र कन्हैया यादव और शुभम यादव (18) पुत्र नंदलाल यादव रविवार की सुबह नमो घाट पर घूमने गए थे। इसी बीच दोनों स्नान करने के लिए गंगा नदी मे उतरे। स्नान करने के दौरान दोनों गंगा में डूब गए।

विज्ञापन
Chandauli: Two youths drowned while taking a bath at Namo Ghat, relatives reached there crying
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजघाट के बगल में स्थित पंच अग्नि अखाड़ा घाट पर रविवार की सुबह गंगा में स्नान करने के दौरान चंदौली जिले के कूढ़ेखुर्द गांव निवासी दो चचेरे भाई डूब गए। आदमपुर थाने की पुलिस की सूचना पर आए 11 एनडीआरएफ के जवानों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों का शव बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों भाइयों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


पंच अग्नि अखाड़ा घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह सात बजे के लगभग दो युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसके साथ नहा रहा युवक भी आगे बढ़ा और दोनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग जब तक दोनों युवकों को बचाने की कोशिश करते, तब तक वह गहरे पानी में समा गए थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर आए एनडीआरएफ के जवानों ने लगभग नौ बजे दोनों युवकों के शव को गंगा से बाहर निकाला। दोनों युवकों की पहचान सुभाष यादव (27) और उसके चचेरे भाई शुभम यादव (22) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुभाष और शुभम के साथ एक और भी युवक घाट पर मौजूद था। वह हादसे के बाद मौके से निकल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Flight Divert: मौसम की खराबी के कारण डायवर्ट हुए तीन विमान, कोई लौटा दिल्ली तो किसी को लखनऊ भेजा गया
 

हमेशा घर से नहा कर आते थे दर्शन-पूजन करने

आदमपुर थाने की पुलिस की सूचना पर सुभाष और शुभम के परिजन पंच अग्नि अखाड़ा घाट पहुंचे। परिजनों ने बताया कि एक कोचिंग में पढ़ाने वाला सुभाष पांच भाइयों में सबसे छोटा था। शुभम चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि सुभाष और शुभम प्रत्येक रविवार को घर से स्नान कर बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के लिए बनारस आते थे। इस रविवार को दोनों को न जाने क्या सूझा कि वह गंगा स्नान कर दर्शन-पूजन करने का निर्णय लिए थे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने राजघाट स्थित श्मशान घाट पर दोनों युवकों के शव की अंत्येष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed