फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Tractor and bike collide near Bhojpura railway crossing groom uncle killed

चंदौली: भोजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दूल्हे के फूफा की मौत, दो घायल

Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 12:12 AM IST
सार

चिकित्सकों ने मृतक के शव को जिला अस्पताल के पीएम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन कोहराम मच गया और रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
Chandauli: Tractor and bike collide near Bhojpura railway crossing groom uncle killed
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार की रात एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। वहां उपस्थित लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल व्यक्ति को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। तीसरा व्यक्ति खतरे के बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के बिसुंधरी निवासी सरवन ( 50 ) अपने साले जगजीवन राम के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयरामपुर गांव आए थे। सोमवार की रात को बारात पक्खोपुर के लिए रवाना हुई तो सरवन के साथ चंदौली कस्बा के छोटेलाल ( 19 ) और चकिया के बुढ़वल गांव निवासी गौतम ( 30 ) बाइक पर सवार होकर चल दिए। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचने के दौरान सकलडीहा चंदौली मार्ग पर अचानक बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सरवन की मौत हो गई, वहीं गौतम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चंदौली कस्बा निवासी छोटेलाल की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने मृतक के शव को जिला अस्पताल के पीएम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन कोहराम मच गया और रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed