फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli to Godhana Mor and Jam from Alinagar to Sakaldiha

चंदौली से गोधना मोड़ और अलीनगर से सकलडीहा तक जाम

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chandauli to Godhana Mor and Jam from Alinagar to Sakaldiha
सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात के लिए जिले की ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात सप्ताह चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरूक हों और सुरक्षित रहें। मगर शुक्रवार को जिले की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से तार-तार हो गई। एनएच दो पर चंदौली से लेकर गोधना मोड़ (चकिया मोड़) तक और अलीनगर से लेकर सकलडीहा तक पूरा मार्ग सुबह 10 बजे से लेकर रात नौ बजे तक जाम की चपेट में रहा। दिनभर एनएच पर वाहन रेंगते रहे। एनएच पर पचफेड़ावा के पास वाहन खराब होने और सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़ा करने से जाम की स्थिति पैदा हो हुई। यह तब है जब यातायात पुलिस जिले में यातायात सप्ताह चला रही है।
विज्ञापन

एनएच पर पचफेड़वा के पास एक वाहन खराब हो गया। वहीं सड़क किनारे काफी संख्या में वाहन खड़े थे इसके चलते शुक्रवार की सुबह 10 बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो गोधना मोड़ से चंदौली तक करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया। इस मार्ग पर जाम लगने से भारी वाहन अलीनगर सकलडीहा के रास्ते जान लगे। इस मार्ग पर पहले से ही नो एंट्री में घुसे ट्रक सड़क की एक लेन पर खड़ा होने से इस मार्ग पर भी लगभग 16 किमी लंबा जाम लग गया। जिससे सर्विस रोड, संपर्क मार्ग भी जाम की चपेट में आ गए। दोनों मार्गों पर भारी माल वाहक वाहन दिनभर रेंगते रहे। लेकिन पुलिस कहीं दिखी नहीं। लोग घंटों जाम से जूझते रहे। शाम करीब छह बजे खराब वाहन को ठीक कराकर हटाया गया तब जाकर वाहन चलने शुरू हुए। देर रात करीब नौ बजे जाकर जाम समाप्त हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। एनएच दो और अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जाम लगने के कारण बड़े वाहन भी सर्विस रोड और संपर्क मार्ग की ओर रुख कर गए। इसके चलते सर्विस रोड भी जाम की चपेट में आ गया। वहीं गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग पर छोटे चार पहिया निजी वाहन और दो पहिया वाहन घुस गए। इसके चलते इन मार्गों पर भी जाम लग गया। कटसीला, मटकुट्टा गेट, कुचमन का संपर्क मार्ग जाम की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर वाहन के खराब होने से जाम लगा था। यातायात विभाग के लोगों को जाम समाप्त कराने के लिए तैनात किया गया है। परन्तु लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या न हो इसका प्लान तैयार कर लागू किया जाएगा जिससे यातायात सुगम हो। प्रेमचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed