फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: The body of a girl missing from her house for four days was found on the banks of the Ganges in Ghazipur

चंदौलीः चार दिनों से घर से लापता युवती का गाजीपुर में गंगा किनारे मिला शव

Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: The body of a girl missing from her house for four days was found on the banks of the Ganges in Ghazipur
चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की एक युवती का शव रविवार की शाम गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवती चार दिनों से घर से लापता थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के स्व. तेजू पासवान की चार पुत्रियां हैं । बेटियों की देखभाल उनकी मां तेतरा देवी करती हैं। सबसे बड़ी पुत्री पवित्रा दिव्यांग है, दूसरे नंबर की पुत्री शकुंतला और तीसरे नंबर की पुत्री प्रियंका की शादी हो चुकी है। चौथी पुत्री आरती (20 )की शादी के लिए उसकी मां युवक की तलाश कर रही थी। 16 जून की सुबह परिवार के सभी सदस्य कंदवा थाना क्षेत्र के कजहरा गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए थे। बड़ी बहन पवित्रा और आरती घर पर अकेली थीं। लोगों के अनुसार आरती दिन में 11 बजे किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। शाम तक आरती के घर नहीं लौटने पर पवित्रा ने इसकी सूचना फोन से अपनी मां को दी। इसके बाद तेतरा देवी व अन्य रिश्तेदारों ने आरती की खोजबीन शुरू की। उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। रविवार को एक युवती का शव गाजीपुर जनपद के गंगा नदी में लावारिस हालत में मिला। परिवार वालों को सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार की शाम जानकारी हुई। इसके बाद सभी लोग नंदगंज थाने पहुंच गये। परिवार वालों ने युवती की शिनाख्त आरती के रूप में की। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed