{"_id":"6988dd4589297c2543073f19","slug":"chandauli-secured-the-first-position-in-the-state-chandauli-news-c-189-1-svns1010-143735-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली को प्रदेश में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली को प्रदेश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान में जनपद चंदौली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अभियान के विभिन्न सूचकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले ने प्रदेश भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
सीएमओ डॉ.वाईके राय ने बताया कि अभियान के तहत वल्नरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग की गई, उसके बाद संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे और नॉट टेस्ट कराया गया। जांच में क्षय रोग से पीड़ित पाए गए मरीजों का तुरंत उपचार शुरू कराया गया। और उनके संपर्क में आए लोगों को टीपीटी दवा दी गई।
जिले में टीबी मरीजों के खाते में 1000 रुपये प्रति माह की दर से डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। सीएमओ ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने निरंतर मेहनत और समन्वय से अभियान को सफल बनाया।