फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli police seized illicit liquor worth Rs 1.12 crore from truck taken from Punjab to Bihar

UP: चंदौली पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 1.12 करोड़ की अवैध शराब, पंजाब से ले जा रहे थे बिहार; एक तस्कर भी गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 03:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 03:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस ने ट्रक के साथ 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा है। पूछताछ में तस्कर ने यह बताया कि पंजाब से शराब लाकर बिहार में अच्छे दामों पर बेचा जाता है।

विज्ञापन
Chandauli police seized illicit liquor worth Rs 1.12 crore from truck taken from Punjab to Bihar
चंदौली में 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के अलीनगर पुलिस और स्वाट/ सर्विलांस टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले का खुलासा रविवार को अलीनगर थाने में एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने किया। 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

 

Chandauli police seized illicit liquor worth Rs 1.12 crore from truck taken from Punjab to Bihar
एक तस्कर भी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को बिहार मद्य निषेध इकाई पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा और थाना अलीनगर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने एनएच-19 स्थित सिंहीताली पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया।

कुछ समय बाद रामनगर, वाराणसी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक  को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक ने ट्रक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। 

पुलिस कर रही जांच

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र सुवर्ण सिंह निवासी ग्राम चम्बा खुर्द, थाना सरहाली, जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 100 बोरियों में वॉल पुट्टी की आड़ में रखी गई 720 पेटियों में कुल 6399 लीटर अंग्रेजी शराब पाई गई। सभी शराब की बोतलों पर 'फोर सेल इन पंजाब ओनली' अंकित है, जो अन्य राज्यों में बिक्री को प्रतिबंधित करता है।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों में बेचते हैं, जहां शराबबंदी लागू है। मुनाफा होने पर वह अपने साथियों में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना अलीनगर में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed