{"_id":"6617d3259e5e7a548f080349","slug":"chandauli-police-caught-accused-with-fake-notes-many-lakhs-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पौने चार लाख के नकली नोट के साथ पकड़ा गया आरोपी, लंबे समय से बाजार में खपाता था जाली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पौने चार लाख के नकली नोट के साथ पकड़ा गया आरोपी, लंबे समय से बाजार में खपाता था जाली नोट
Thu, 11 Apr 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:41 PM IST
सार
चंदोली पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चोचकपुर पुल के पास पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से पौने चार लाख के नकली नोट मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के धानापुर पुलिस ने गुरुवार को पौने चार लाख के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी लंबे समय से नकली नोटों को बाजार में खपाता था। एएसपी विनय सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में इसका खुलासा किया। इससे पहले भी धानापुर में डेढ़ लाख के नकली नोट पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एएसपी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोचकपुर पीपा पुल के पास जाली नोट व जाली नोट छापने वाली मशीन के साथ आरोपी मौजूद है और किसी का इंतजार कर रहा है। अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
मुखबीर सूचना पर विश्वास करते हुए थाना प्रभारी धानापुर द्वारा मुखबिर खास की निशानदेही पर चोचकपुर पुल के पास पहुंचकर एक व्यक्ति जो हाथ में झोला लिए गत्ते के डिब्बे पर बैठा था, उसको घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गोपाल पांडेय निवासी भलुवाही थाना बघैला जनपद रोहतास बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी में गत्ते में एक प्रिंटर, अलग- अलग रंग के इंक व केबल मिले। तीन अदद मुद्रा छापने वाला पेपर व विभिन्न सीरियल नं0 के 03 लाख 75 हजार जाली भारतीय मुद्रा मिले। जिसमें 100 रुपये के 1700 जाली नोट तथा 500 रुपये के 410 जाली नोट मिले।