{"_id":"6536d0448c84204573090a84","slug":"chandauli-police-came-forward-from-five-districts-including-varanasi-to-help-the-elderly-chandauli-news-c-189-1-svns1013-4838-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बुुजुर्गों की मदद में वाराणसी सहित पांच जिलों से आगे निकली चंदौली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बुुजुर्गों की मदद में वाराणसी सहित पांच जिलों से आगे निकली चंदौली पुलिस
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से चलाई जा रही सवेरा योजना बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं बुजुर्गों की ओर से मिलने वाली शिकायतों और उसके निस्तारण के मामले में सितंबर माह में चंदौली पुलिस ने वाराणसी साहित पांच जिलों को पीछे छोड़ दिया है। शिकायतों के निस्तारण में सितंबर माह में पूरे प्रदेश में चंदौली को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि वाराणसी 44वें स्थान पर है। योजना के तहत पंजीकृत बुजुर्गों से चंदौली पुुलिस लगातार संपर्क में रहकर उनकी कुशलक्षेम जानने में जुटी रही।
बुजुर्गों की सुरक्षा और समस्या के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ''''सवेरा'''' योजना लाखों बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है। यूपी पुलिस द्वारा चलाई गई सवेरा योजना के तहत बुजुर्ग 112 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद यदि किसी बुजुर्ग को सुरक्षा संबंधित मदद की जरूरत होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर उस बुजुर्ग की सहायता करती है। जिले में अब तक 12,797 बुजुर्ग योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसमें 7,808 बुजुर्गों से फोन व विभिन्न माध्यमों से वार्ता कर पुलिस उनसे दोबारा संपर्क भी बना चुकी है। सवेरा योजना के तहत बुजुर्गों की मदद के मामले में पूर्वांचल में पांच जिलों के सापेक्ष चंदौली ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर माह की रैंकिंग में जहां चंदौली 23वें स्थान पर है वहीं बलिया 32वें, जौनपुर 34वें, आजमगढ़ 41वें, वाराणसी 44वें, मऊ 62वें पर है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
सितंबर की रैकिंग में गाजीपुर सबसे आगे
-गाजीपुर-- -12
-वाराणसी-- -- 44
-चंदौली-- -- 23
-मिर्जापुर-- -15
-मऊ-- -- -- 62
-आजमगढ़-- -- 41
-बलिया-- -- -- 32
-जौनपुर-- -- -34
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट-- --
नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद 16 पायदान ऊपर चढ़ी रैकिंग
पीडीडीयू नगर। सवेरा योजना के क्रियान्वयन को लेकर नए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बुजुर्गों की शिकायतों को सुनने और निस्तारण के सख्त निर्देश एसपी की ओर से थानाध्यक्षों को दिए गए हैं। इसका ही नतीजा रहा कि जिले की रैंकिंग में सुधार है। अगस्त माह में जिला 39वें पायदान पर था। डॉ. अनिल कुमार के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद सितंबर माह में रैकिंग में 16 पायदान का उछाल आया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जब बेसहारा बुजुर्ग दंपति का सहारा बनी पुलिस
पीडीडीयू नगर। अलीनगर क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्ग दंपति की पुलिस सहारा बनी। सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने उनकी मदद की थी। दरअसल 64 वर्षीय झन्ना केशरी अपनी पत्नी विद्या देवी के साथ एक किराये के मकान में रहते हैं। दोनों ही दिव्यांग हैं। इनके दोनो पुत्रों की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन अपने हौसले के बल पर बुजुर्ग दंपती छह नाती पोतों का चाट का ठेला लगाकर भरणपोषण करते हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने अलीनगर, मुगलसराय और बबुरी थाना प्रभारियों की मदद से उनके लिए एक वर्ष के राशन की व्यवस्था से लेकर कपड़े आदि की व्यवस्था की। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के लिए तहसील स्तर से एक जमीन भी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां समाज के संभ्रांत लोगों की मदद से रहने लायक एक घर भी बनवाया जाएगा। संवाद
कोट.........
बुजुर्गों को सुरक्षा के साथ अपनत्व का भाव पैदा करने के लिए योजना को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। योजना के तहत पंजीकृत बुजुर्गों का लगातार कुशलक्षेम पुलिसकर्मियों द्वारा पूछा जाता है। बुजुर्गो की ओर से मिलने वाली पुलिस से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। -डाॅ. अनिल कुमार, एसपी चंदौली।
विज्ञापन
बुजुर्गों की सुरक्षा और समस्या के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ''''सवेरा'''' योजना लाखों बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है। यूपी पुलिस द्वारा चलाई गई सवेरा योजना के तहत बुजुर्ग 112 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद यदि किसी बुजुर्ग को सुरक्षा संबंधित मदद की जरूरत होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर उस बुजुर्ग की सहायता करती है। जिले में अब तक 12,797 बुजुर्ग योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसमें 7,808 बुजुर्गों से फोन व विभिन्न माध्यमों से वार्ता कर पुलिस उनसे दोबारा संपर्क भी बना चुकी है। सवेरा योजना के तहत बुजुर्गों की मदद के मामले में पूर्वांचल में पांच जिलों के सापेक्ष चंदौली ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर माह की रैंकिंग में जहां चंदौली 23वें स्थान पर है वहीं बलिया 32वें, जौनपुर 34वें, आजमगढ़ 41वें, वाराणसी 44वें, मऊ 62वें पर है। संवाद
विज्ञापन
सितंबर की रैकिंग में गाजीपुर सबसे आगे
-गाजीपुर
-वाराणसी
-चंदौली
-मिर्जापुर
-मऊ
-आजमगढ़
-बलिया
-जौनपुर
इनसेट