{"_id":"6960f4ac093aca7788038e13","slug":"chandauli-police-arrested-three-accused-in-car-workshop-theft-case-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli Crime: कार वर्कशॉप में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli Crime: कार वर्कशॉप में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 09 Jan 2026 05:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:59 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में कार वर्कशॉप में चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें एक नाबालिग है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
चंदौली जिले में थाना क्षेत्र के कटसिल स्थित कार के एक वर्कशॉप में 15 दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 हजार रुपये बरामद किए। शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई के पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मातहतों के साथ बृहस्पतिवार की देर रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति धूरीकोट की तरफ से विकास भवन के पास अंडर पास जीटी रोड की तरफ आ रहे है। टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की मनीष यादव, राजन शर्मा निवासी ग्राम झांसी थाना चंदौली के रूप में हुई। वहीं तीसरा आरोपी नाबालिग निकला। तीनों के पास से 17 हजार रुपये मिले। पूछताछ में तीनों ने 26 दिसंबर 2025 की रात कटसिला स्थित एक कार के वर्कशाप में घुसकर चोरी की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन