फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli News person who stole bells from temples was arrested nine cases are registered

Chandauli News: मंदिरों से घंटे चुराने वाला गिरफ्तार, भट्ठे में छिपाकर रखे थे चोरी के सामान; नाै केस हैं दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 08:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

आरोपी चंदाैली जिले में कई चोरियों को अंजाम दे चुका था। जेल से छूटने के बाद फिर आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो जाता। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक भट्ठे से चोरी के सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Chandauli News person who stole bells from temples was arrested  nine cases are registered
सकलडीहा पुलिस ने चोरी के सामान किए बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: बलुआ थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाओं से जहां श्रद्धालुओं में आक्रोश था, वहीं पुलिस के लिए यह चुनौती बनी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंदिरों से घंटे चुराने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 14 बड़े-छोटे घंटे और एक पीतल का गगरा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश निषाद निवासी पूरागनेश थाना बलुआ के रूप में हुई है। सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि आकाश निषाद चोरी की वारदातों का आदी है। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने मंदिरों से घंटे और पीतल के सामान चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर अगस्तीपुर स्थित एक भट्ठे से चोरी किए गए घंटे और गगरा बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आकाश निषाद पर इससे पहले भी बलुआ, अलीनगर और सदर चंदौली थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बार-बार जेल जाने के बावजूद वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है कि लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिरों से घंटे और पूजन सामग्री की चोरी से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही थी। अब चोर की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

सीओ सकलडीहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed