{"_id":"67ff7fd5701d135a4c006a9d","slug":"chandauli-news-entered-house-and-family-members-beaten-up-four-people-injured-case-registered-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर में घुसकर परिजनों को किया लहुलूहान, मासूम समेत चार लोग घायल; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर में घुसकर परिजनों को किया लहुलूहान, मासूम समेत चार लोग घायल; मामला दर्ज
Wed, 16 Apr 2025 03:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Apr 2025 03:30 PM IST
सार
मारपीट की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसकी रजिंश है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: बलुआ थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में रंजिश को लेकर एक पक्ष ने बीती शाम को घर मे घुस दूसरे पक्ष को मारपीट दिया। मनबढ़ ने मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
भुसौला गांव के प्रदीप यादव ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में हमसे मारपीट की गई है। उस वक्त प्रदीप घर पर नहीं था। बताया कि गांव के ही चार लोग घर मे घुसकर मेरी भाभी निशा देवी (23) , माता प्रेमशीला देवी (20), कालिका यादव (52) और अमित (5) को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
भुक्तभोगी से मिले तहरीर के आधार पर बलुआ थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है।
विज्ञापन