{"_id":"5e177d1f8ebc3e87b270a265","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns5042421108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रूम से मुलजिम को बाहर की खींचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रूम से मुलजिम को बाहर की खींचने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित रेलवे कोर्ट में गुरुवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे न्यायालय में समर्पण करने पहुंचे आरोपी मुलजिम को आरपीएफ ने कोर्ट रूम से पकड़ने की कोशिश की। यह देखकर अधिवक्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए आरपीएफ के एसआई वहां से भाग निकले। बाद में आरोपी को सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
नगर से सटे धरना छित्तमपुर निवासी बावला बिंद पर थ्री आरपीयूपी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह रेलवे कोर्ट में समर्पण करने के लिए पहुंचा। मुलजिम के हाजिर होने की सूचना पर आरपीएफ के एसआई कोर्ट के समीप पहुंचे और मुलजिम को पकड़ कर ले जाने लगे। इस पर
अधिवक्ता नरेंद्र यादव, श्रीकांत, बीके विश्वकर्मा, ओपी पांडेय ने शोर मचाने लगे। हो हल्ला को देखते हुए दरोगा मुलजिम को छोड़ कर चलते बने। बाद में अधिवक्ता नरेंद्र यादव रेलवे न्यायाधीश को पत्र देकर आरपीएफ के खिलाफ कार्रवाई करने का मांग की है। इस संबंध में आरपीएफ के डीडीयू स्टेशन पोस्ट के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मुलजिम आरपीएफ का भगोड़ा है और उसकी तलाश लंबे समय से थी। कोर्ट रूम से मुलजिम को खींचने की बात निराधार है।