फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

अब कूड़ा वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम स्वच्छता के लिए करेंगे प्रेरित

Thu, 28 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिसंबर के बाद प्रदेश भर के नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वे होना है। स्वच्छता रैंकिंग में नगर पालिका बेहतर हो इसके लिए पालिका प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कूड़ा गाड़ियों में म्यूजिक सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इस म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने, देश से अपने वादा, ये वादा कर लिया हमने’ गीत बजाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। वहीं कूड़ा गाड़ियों के चालकों को निर्देशित किया गया है कि शहर में कूड़ा उठाने के दौरान गीत लगातार बजाते रहेंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले वर्ष हुई रैंकिंग में नगर पालिका पीडीडीयू नगर 390 स्थान पर रही थी। जबकि इसके लिए उस दौरान रैलियों से लेकर रात में सड़क पर झाड़ू लगाये गए थे। इस बार भी दिसंबर माह के बाद नगर निकायों की रैंकिंग आएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका ने कूड़ा गाड़ियों में म्यूजिक सिस्टम लगाकर ‘स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने, देश से अपने वादा, ये वादा कर लिया हमने’ गीत बजाने को निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर के 26 गाड़ियों में लगेगा सिस्टम
नगर पालिका पीडीडीयू नगर में कुल छोटी बड़ी मिलाकर कुल 26 गाड़ियां हैं। इन सभी गाड़ियों में यह सिस्टम लगाया जाना है। नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि जल्द ही टेंडर कराकर इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बताया कि गाड़ियों में गीत बजने से लोगों को कूड़ा गाड़ी के आने की सूचना भी मिलेगी जिससे लोग गाड़ियों में ही कूड़ा फेंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा न फेंके। घर का कूड़ा या कचरा सफाईकर्मियों के आने से पहले ही निर्धारित स्थान पर रख दें ताकि सफाईकर्मी समय से उसे उठा लें और नगर साफ सुथरा बना रहे। चेयरमैन संतोष खरवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed