{"_id":"5ddecb388ebc3e54b7675c8e","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns496547931","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कूड़ा वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम स्वच्छता के लिए करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कूड़ा वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम स्वच्छता के लिए करेंगे प्रेरित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिसंबर के बाद प्रदेश भर के नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वे होना है। स्वच्छता रैंकिंग में नगर पालिका बेहतर हो इसके लिए पालिका प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कूड़ा गाड़ियों में म्यूजिक सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इस म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने, देश से अपने वादा, ये वादा कर लिया हमने’ गीत बजाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। वहीं कूड़ा गाड़ियों के चालकों को निर्देशित किया गया है कि शहर में कूड़ा उठाने के दौरान गीत लगातार बजाते रहेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले वर्ष हुई रैंकिंग में नगर पालिका पीडीडीयू नगर 390 स्थान पर रही थी। जबकि इसके लिए उस दौरान रैलियों से लेकर रात में सड़क पर झाड़ू लगाये गए थे। इस बार भी दिसंबर माह के बाद नगर निकायों की रैंकिंग आएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका ने कूड़ा गाड़ियों में म्यूजिक सिस्टम लगाकर ‘स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने, देश से अपने वादा, ये वादा कर लिया हमने’ गीत बजाने को निर्णय लिया है।
नगर के 26 गाड़ियों में लगेगा सिस्टम
नगर पालिका पीडीडीयू नगर में कुल छोटी बड़ी मिलाकर कुल 26 गाड़ियां हैं। इन सभी गाड़ियों में यह सिस्टम लगाया जाना है। नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि जल्द ही टेंडर कराकर इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बताया कि गाड़ियों में गीत बजने से लोगों को कूड़ा गाड़ी के आने की सूचना भी मिलेगी जिससे लोग गाड़ियों में ही कूड़ा फेंकेंगे।
विज्ञापन
सड़क पर कूड़ा न फेंके। घर का कूड़ा या कचरा सफाईकर्मियों के आने से पहले ही निर्धारित स्थान पर रख दें ताकि सफाईकर्मी समय से उसे उठा लें और नगर साफ सुथरा बना रहे। चेयरमैन संतोष खरवार