फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

विषम परिस्थितियों में छात्राएं लें सरकारी सेवाओं का लाभ: एएसपी

Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को महिला जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने छात्राओं को विषम परिस्थिति में धैर्य का परिचय देने को कहा। साथ ही आकस्मिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्राओं को विभिन्न योजनाओं सहित यूपी 112, वीमेन पॉवर लाइन 1090, वीमेन हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 सहित अन्य आकस्मिक सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही जागरूक भी किया। छात्राओं को बताया गया कि पुलिस किसी भी तरह की ऐसी घटनाओं व दुर्घटनाओं में किस तरह से और कैसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है। एएसपी ने छात्राओं से अपनी समस्याओं को अपने परिजनों से बताने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि चुप्पी किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता बल्कि वह अपराध को ही बढ़ावा देता है। कहा कि छात्राएं यदि अपनी समस्याएं परिजन से न बता सकें तो महिला थाना प्रभारी को अवश्य अवगत करें। वहीं महिला थाना प्रभारी ने अपना सीयूजी नंबर छात्राओं को उपलब्ध कराते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सीधे उनसे संपर्क करें। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed