फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

वैध और अवैध की सूची चस्पा न होने पर छात्रों में बेचैनी

Mon, 25 Nov 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कालेज में छात्र संघ नामांकन के दूसरे दिन रविवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी नहीं होने और सूची चस्पा नहीं होने पर चुनाव मैदान में उतरे छात्रों में बेचैनी है। छात्रों का कहना है कि सूची चस्पा नहीं होने से वैध-अवैध नामांकन पत्रों का पता नहीं चल पाया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इसे किन्हीं कारणों से सूची चस्पा नहीं हो सकी है। इसे अगले दिन चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर शनिवार को अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर कुल 15 छात्र उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन के दूसरे दिन 24 नवेबर को आवेदन पत्रों की जांच और 25 नवंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। 2 दिसम्बर को चुनाव का समय निर्धारित किया गया है। रविवार की सुबह से दोपहर बाद तक नामांकन पत्रों की वैध अवैध की सूची चस्पा नही होने पर नामांकन करने वाले परेशान हैं। उधर उम्मीदवार छात्र कॉलेज परिसर में चुनाव अधिकारी और शिक्षकों से मिलकर सूची चस्पा करने की मांग की है। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा शाम 6 बजे तक नोटिस चस्पा करने का बात कहते हुए लौट गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. उदयशंकर झा ने बताया कि कम्प्यूटर में तकनीकी खराबी के कारण सूची चस्पा नहीं हो सकी है। अपरिहार्य कारण को दर्शाते हुए दूसरे दिन सोमवार को नाम वापसी के बाद नोटिस चस्पा किया जाएगा। एसडीएम विजय नारायण सिंह से बताया कि इस मामले में चुनाव अधिकारी से कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed