{"_id":"5dd98b8b8ebc3e549474421b","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4960000106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजापुर गांव के पास बनेगी पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजापुर गांव के पास बनेगी पुलिस लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। पुलिस लाइन निर्माण के लिए शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट में सकलडीहा तहसील के भोजापुर के किसानों को साथ बैठक की। इसमें डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि पुलिस लाइन के लिए चिन्हित की गई जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना अधिक रेट से भुगतान किया जाएगा। साथ ही सुझाव दिया कि गांव के पास पुलिस लाइन बनने पर लोगों को सुरक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि पुलिस लाइन के लिए 125 किसानों की 23 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। किसानों की सहमति से भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सामान्य भूमि का मुआवजा 37 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के रेट के हिसाब से दिया जाएगा। वहीं चकरोड पर स्थित जमीन का 37.40 लाख प्रति हेक्टेयर मिलेगा। चकरोड के किनारे स्थित जमीन का मुआवजा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा। कहा गांव में पुलिस लाइन के निर्माण से ग्रामीणों को तमाम तरह के फायदे हैं। कानून व्यवस्था सुदृण होगी। वहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। किसानों की आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन किसानों संग सीधे संवाद करना चाहता है। ताकि बिचौलिए हावी न होने पाए। जमीन देने के बाद किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। किसानों को यदि किसी प्रकार की शंका हो तो सीधे संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि पुलिस लाइन निर्माण को काफी दिनों से कवायद चल रही थी। फिलहाल भोजापुर गांव में किसानों की सहमति के बाद जमीन मिल चुकी है। इससे आकांक्षात्मक जिले में पुलिस लाइन के निर्माण की उम्मीद जग गई है। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एडीएम बच्चालाल, एसडीएम सकलडीहा विजय नरायन सिंह, डीडीओ पदमकांत शुक्ला, सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, विश्वनाथ सिंह, मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे।