फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बेहतर मॉडल के लिए सनबीम अव्वल, बालिम्की इंटर कालेज द्वितीय

Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
फोटो 22,23
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में सनबीम रहा अव्वल
50 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में किया प्रतिभाग , बालिम्की इंटर कालेज द्वितीय
सेल्फ सस्टेनेबल ट्रैफिक लाइट सिस्टम और ग्रीन एनर्जी माडल की हुई सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्तर के बच्चों में वैज्ञानिक तकनीक एवं खोजी क्षमताओं के विकास के लिए शनिवार को नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में जिले भर के 50 विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। बाद में निर्णायकों ने छह मॉडलों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया।
इस दौरान सेल्फ सस्टेनेबल ट्रैफिक लाइट सिस्टम और ग्रीन एनर्जी माडल की सराहना हुई। प्रदर्शनी में सीनियर ग्रुप में सनबीम स्कूल प्रथम, बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ द्वितीय और अशोक इंटर कॉलेज बबुरी तृतीय जबकि एसआरबी पब्लिक स्कूल चतुर्थ, नगर पालिका इंटर कॉलेज पांचवें स्थान पर रहा। इसी तरह जूनियर ग्रूप में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल प्रथम, सनबीम स्कूल मुगलसराय द्वितीय, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज तृतीय, हायर सेकेंडरी स्कूल पचोखर चतुर्थ और गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के मॉडल का निरीक्षण भी किया। निर्णायक मंडल के विशेषज्ञों की टीम ने उपस्थित प्रतिभागियों के मॉडलों में से सर्वश्रेष्ठ छह मॉडलों का चयन किया। सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित विषय विशेषज्ञ और नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार पांडेय ने किया।इस मौके पर फिरोज खान, संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अशोक त्रिपाठी, राजेश कुमार, अजीत प्रताप सिंह,विरेंद्र कुमार पांडेय, लेखा अधिकारी कौशल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
टेक आईटी में तनिष्क-मैत्रेयी अव्वल
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के ज्ञानदीप एकेडमी में आयोजित टेक आईटी नामक कार्यक्रम में सनबीम स्कूल के सातवीं कक्षा की तनिष्क एवं कुमारी मैत्रयी ने ‘होम ऑटोमेशन सिस्टम’ नामक मॉडल का प्रदर्शन किया। इसे पहला स्थान दिया गया। नगर पालिका इंटर कॉलेज और ज्ञानदीप में सनबीम को पुरस्कृत होने पर विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानुडिया, डायरेक्टर श्वेता कानुडिया, प्रधानाचार्य सीके पालित और शैक्षणिक सलाहकार जेपीसी. पाठक ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed