फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

छात्रसंघ चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया

Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को गहमागहमी और भारी पुलिस बल के बीच नामांकन हुआ। इस दौरान कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी शामिल रहे। नामांकन के दौरान डीजे और गाजे-बाजे के साथ छात्रों जुलूस भी निकाला। दो दिसंबर को होने वाले चुनाव में 1900 से अधिक छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के लिए शनिवार की सुबह आठ बजे से ही कालेज के आसपास छात्रों की भीड़ एकत्र होना शुरु हो गई थी। दस बजे से नामाकंन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें प्रत्याशियों ने प्रस्ताव अनुमोदक के साथ नामांकन किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप कुमार यादव, धीरज कुमार, मेहताब अली और विकास राय ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार पांडेय, अनुराग सिंह गौतम और बाबा ठाकुर ने नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए पर्चा खरीदने के बाद भी निखिल पांडेय ने अपना पर्चा जमा नहीं किया। इसके अलावा महामंत्री के लिए निखिल कुमार, प्रियांशु सिंह और रिशु यादव ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पर आशुतोष विश्वकर्मा, मिलिन्द कुमार मौर्या और कला संकाय प्रतिनिधि के लिये कृष्ण कुमार पांडेय व पवन कुमार ने नामांकन किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पर सिर्फ सौरभ कुमार ने ही नामांकन किया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डा. उदय शंकर झा और सहायक चुनाव अधिकारी डा. प्रमोद पांडेय व डा. अनिल तिवारी ने सभी उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी गई। इस दौरान सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल रहमतुल्ला खां, तेजबहादूर सिंह, अवनीश राय, एनएन सिंह, विनोद मिश्रा सहित महिला कांस्टेबल और पीएसी बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed