{"_id":"5dd835d38ebc3e54f937c49e","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns495820433","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को क्रय केंद्रों के कांटे मिले गड़बड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को क्रय केंद्रों के कांटे मिले गड़बड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। मुख्यालय स्थित नवीन मंडी समिति में किसानों से धान क्रय करने के लिए चार केंद्र बनाए गए है। शुक्रवार को सदर एसडीएम हीरालाल ने मंडी स्थित क्रय केंद्रों को निरीक्षण किया। यहां चारों क्रय केंद्रों पर धान का वजन करने के लिए रखे गए कांटे गड़बड़ मिले। प्रत्येक केंद्र के कांटे दो किलो कम वजन दर्शा रहे थे। इसपर एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरन्त कांटों को बदलने का निर्देश दिया।
नवीन मंडी में विपणन शाखा, कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो तथा एफसीआई की ओर से धान क्रय करने के लिए केंद्र बनाए गए है। इसमें केवल विपणन शाखा के द्वारा ही लगभग 70 कुंतल धान का क्रय किया गया है। जबकि अन्य क्रय केंद्रों पर धान की बोहनी नहीं हुई है। शुक्रवार को सदर एसडीएम हीरालाल ने नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होने चारों क्रय केंद्रों पर बड़ी अनियमितता पकड़ी। सभी क्रय क्रेंद्रों पर धान का वजन करने के लिए लगाए गए कांटों में गड़बड़ी पकड़ी। प्रत्येक कांटे डिस्प्ले में दो किलों कम वजन दर्शा रहे थे। इसपर एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। हालांकि किसानों के नहीं होने के कारण क्रय केंद्रों पर खरीद ठप रही। एसडीएम सभी कांटों को तत्काल बदलवाने का निर्देश दिया। चेताया कि आगे से लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बताया कि क्रय केंद्रों पर लगे कांटों को बदलने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान दोबारा खामी मिली तो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।