फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

फसल अवशेष जलाने पर जाएंगे जेल, होगा जुर्माना

Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
चंदौली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और शासन के निर्देश के बाद खेतों में फसल के अवशेष (पराली) जलाने वालों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने एडीएम की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स का गठित कर दी है। टास्क फोर्स पराली जलाने वालों की कड़ी निगरानी रखेगी। साथ ही पराली जलाने पर जुर्माने के साथ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में धान की फसल की कटाई लगभग शुरू हो चुकी है। कई किसान हार्वेस्टर से धान की कटाई के बाद फसल के अवशेष (पराली) को खेत में ही जला देते है। जिससे पर्यावरण प्रदुषित होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरा क्षमता पर असर पड़ता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पराली (पुआल) जलाने वालों को रोकने तथा निगरानी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स में अपर जिलाधिकारी बच्चालाल की अध्यक्षता में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, पंचायत सचिव और लेखपाल को नामित किया गया है। वहीं पर्यावरण प्रेमियों और ग्राम प्रधानों को समिति के सदस्य के रुप में नामित किया जाएगा। जो खेत में पराली (पुआल) जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरुक करेंगे। अगर कोई किसान खेत में पराली(पुआल) जलाते हुए दोषी पाया जाएगा तो उसे जेल भेजने के साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed