{"_id":"5dd19ced8ebc3e5504063de2","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4948127190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर नहर में पलटा वृद्ध की मौत, दो पुत्र सहित तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर नहर में पलटा वृद्ध की मौत, दो पुत्र सहित तीन जख्मी
विज्ञापन
सकलडीहा/धीना। धीना थाना अंतर्गत बहोरा चंदेल गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलटने से वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसके दो पुत्र सहित तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को कमालपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीथापुर पिता पुत्र सहित परिवार के चार सदस्य ट्रैक्टर से कामाख्या धाम गहमर जा रहे थे।
सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत पीथापुर गांव निवासी राजेन्द्र राय (63) रेलवे की सेवा से सेवा निवृत्त होने के बाद घर पर रहकर खेती बारी करते थे। एक वर्ष पहले ही खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदा था। रविवार की सुबह वह अपने दो बेटों मितेश (32), निलेश (28) और साढू के लड़के हंसराजपुर निवासी भोला (18) के साथ ट्रैक्टर से गाजीपुर जनपद के गहमर स्थित कामाख्या धाम दर्शन के लिए घर से निकला था। अभी वे धीना थाना के बहोरा चंदेल रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इससे चारो उसमें दब गए। आस पास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने चारो को कमालपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मितेश, नीलेश और भोला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव जिला अस्पताल से पीथापुर गांव पहुंचा। यहां पत्नी निर्मला देवी, बेटी निधि (25), नीरज (23) का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। शव का अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया।