{"_id":"5dcda9d28ebc3e54b2003b95","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4942564131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में सुस्ती से एडीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में सुस्ती से एडीएम नाराज
विज्ञापन
राजस्व वसूली में सुस्ती से एडीएम नाराज
अधिकारियों को दी गंभीरता से कार्य करने नसीहत
सचित्र 58
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। कर करेत्तर तथा राजस्व वसूली की प्रगति जानने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने नगर निकायों और तहसीलवार अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। वहीं नगरों में पालीथिन का चलन बढ़ने पर सभी ईओ को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही बड़े बकाएदरों से वसूली में सुस्ती बरतने पर सभी एसडीएम की जमकर क्लास लगाई। चेताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन नहीं होने पर कार्रवाई होगी। वहीं बैठक से गायब रहने पर डीएफओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जारी किया।
बैठक के दौरान एडीएम बच्चालाल ने कहा कि तहसीलदार टापटेन राजस्व बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाए तथा इसकी प्रगति से उच्चाधिकारियों को जरुर अवगत कराएं। कहा कि शासन स्तर से राजस्व वसूली की समीक्षा हो रही है। ऐसे में वसूली में सुस्ती अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है। वहीं उन्होने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के प्रति भी अधिकारियों को सचेत किया। कहा कि निस्तारण के अभाव में अगर कोई मामला डिफाल्टर हुआ तो संबंधित अधिकारी का वेतन भुगतान रोक दिया जाएगा। निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर में भ्रमण कर दुकानदारों के यहां रेंडम जांच करें, पालीथिन किसी भी सूरत में बाजार में प्रयोग न हो इसके लिए जो सख्ती करनी पड़ें करें। कहीं पालीथिन दिखी तो ईओ पर ही कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भूमि, तालाबों, चकरोड, खलिहान, चारागाह एवं अन्य सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराएं। इस दौरान एसडीएम हीरालाल, विजय नारायन सिंह, लालता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार, विपिन श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन, रमाकांत उपस्थित रहे।
इनसेट.......
अतिक्रमण करने पर लगेगा जुर्माना
नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। लेकिन अगर खाली जगह पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट रविकांत सिंह