फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी ‘चन्द्रयान-2 की झलक

Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। गुरुकुल चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से गुरुवार को टेक्नोफेस्ट विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया और अपनी तकनीकी दक्षता को दिखाया। प्रदर्शनी के निरीक्षण पर आए प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने बच्चों से उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडल के बारे में कई सवाल किए। इन सवालों के आधार पर कक्षा-8 के आरिफ खान की टीम को अव्वल चुना गया, जिन्होंने चंद्रयान-2 के मॉडल का प्रदर्शन किया। गुरुकुल के कक्षा आठवीं के छात्रों को लीड कर रहे आरिफ खान ने अपने टीम के साथी के साथ चंद्रयान-2 का सुंदर मॉडल प्रस्तुत किया। मॉडल के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने इसरो के डायरेक्टर, चंद्रयान को अंतरिक्ष में ले जाने वाले राकेट व उपकरणों के बारे में सवाल किए, जिनका आरिफ खान द्वारा जवाब दिया गया। वहीं कक्षा-8 के ही बच्चों ने लेजर अलार्म मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी तकनीकी दक्षता को दिखाया। इस मॉडल को सभी शिक्षकों व अतिथियों ने सराहा। प्रबंधक इसरार अहमद खान ने कहा कि प्रदर्शनी में जिन लोगों ने मॉडल तैयार किए हैं उन आधारित प्रश्नों के जवाब तैयार रखें, ताकि वे उसके बारे में पूरी व पुख्ता जानकारी दूसरों द्वारा पूछे जाने पर दे सकें। इस अवसर पर इम्यिाज खान, प्रवीण अग्रहरि, इमरान खान, गोविंदा पांडेय, ज्योति गुप्ता, किरन सिंह, आदर्श, हिमांशु दीप, मानसी मिश्रा, सोफिया, खुशी, प्रियांशी, कृष्णा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed