फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

जेएनएनयूआरएम की बसों में सफर करना नहीं है आसान

Thu, 14 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। हाल यह है कि परिवहन विभाग की ओर से जेएनएनयूआरएम के तहत संचालित ज्यादातर बसों के खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हैं। बस के अंदर सीटों का हाल भी बेहाल है। इससे सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी परिवहन विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। ठंड शुरू होने के बाद दिन में तो यात्रियों को राहत है मगर सुबह और शाम यात्रा करने वालों के लिए सफर आसान नहीं है।
विज्ञापन

बता दें राजघाट पुल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से जिले में जेएनएनयूआरएम की छोटी बसें ही संचालित हैँ और उनकी हालत भी ठीक नहीं है। जिले में पीडीडीयू नगर और चकिया में इन बसों के संचालन के बस अड्डा बनाया गया है। चकिया में तो विभाग की जमीन है मगर पीडीडीयू नगर में रेलवे की जमीन पर बस अड्डे संचालित हैं। चकिया से नौगढ़ और पीडीडीयू नगर के लिए बसों का संचालन होता है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर चहनियां तक चलती हैं। इसी तरह पीडीडीयू नगर से चंदौली, सैयदराजा चहनिया, चकिया और नौगढ़ तक बसें जाती हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर 20 से अधिक सिटी बसों का संचालन होता है मगर एक की भी हालत ठीक नहीं है। बसों के खिड़कियों के शीशे टूटे हैं तो गेट का दरवाजा खराब है। सीट खराब है वहीं जगह-जगह लोहे की चादर निकलने से बैठने में यात्रियों को परेशानी होती है। लेकिन परिवहन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। पीडीडीयू नगर से तारापुर जा रहे गुलशन कुमार का कहना है कि बसों की हालत काफी खराब है। शीशे भी नहीं हैं और सीट भी खराब है। ठंड में सुबह काफी दिक्कत होती है। चहनिया जा रहे रवि कुमार का कहना है कि यात्रा के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण मजबूरी में सिटी बस से यात्रा करनी पड़ती है। ठंड में तो इन बसों से चलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
जिले में सिटी बसों का संचालन चकिया, पीडीडीयू नगर और पड़ाव से होता है। बसों की खिड़कियों और खराब सीटों को जल्द ठीक कराया जाएगा। जिससे कि यात्रियों को ठंड में परेशानी न हो। एसएन पाठक, एआरएम (सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed