{"_id":"5dcc55828ebc3e5b74063641","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4940451173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्र-छात्राओं का नेशनल गेम के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्र-छात्राओं का नेशनल गेम के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
चहनिया। कस्बा स्थित खंडवारी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सात व आठ नवंबर को वाराणसी में आयोजित अंतर महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण व रजत पदक जीते। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. आशुतोष कुमार सिंह व अन्य ने बुधवार को विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें जितेंद्र, ज्योति राय, कमलेश यादव व सविता राय का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
प्रतियोगिता वाराणसी के गहनी स्थित सरस्वती हाई एजूकेशनल व तकनीकी कालेज में संपन्न हुई। इसमें खंडवारी कालेज के एमए प्रथम वर्ष के छात्र जितेंद्र कुमार ने 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के छात्र गौरव कुमार त्रिपाठी ने 100म4 रिले दौड़ मेें प्रथम, सुनील कुमार ने 400म100 रिले दौड़ में प्रथम व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान व बीए प्रथम वर्ष के छात्र पंचम यादव ने रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्नातक द्वितीय वर्ष की ज्योति राय ने हैमर थ्रो में प्रथम, डिस्कस थ्रो में द्वितीय व गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए तृतीय वर्ष की सविता राजभर ने जैबलिन थ्रो में प्रथम, डिस्कस थ्रो व गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कॉलेज के कमलेश, शैलेंद्र व आरजू ने भी रजत पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. अजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, नवनीत तिवारी, नीतू सिंह, विनोद श्रीवास्तव, उमेश विश्वकर्मा, कमलजीत यादव मौजूद थे।