फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

खटारा वाहनों से बढ़ रही दुर्घटनाएं, बिगड़ रहा पर्यावरण

Tue, 12 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। जिले में बगैर फिटनेस के संचालित खटारा वाहन पर्यावरण और आम जनमानस के लिए मुसीबत बन गए है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा खटारा वाहनों पर लगाम लगाने के लिए बराबर अभियान चलाने का दावा किया जाता है। लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पांच सौ से अधिक वाहन स्वामियों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी फिटनेस कराने वालों की तादात नाम मात्र है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रत्येक वर्ष 32 हजार प्राइवेट तथा ढाई हजार व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन होता है। ऐसे में लगभग 13 हजार बड़े वाहन, 25 हजार छोटे चार पहिया वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत हो चुके हैं। यानी औसतन रोजाना 94 वाहन रोज सड़क बढ़ रहे हैं। जबकि जिले की सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। वहीं सड़कों पर संचालित खटारा वाहन कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। एक ओर जहां पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इन वाहनों से निकलने वाला जहरिला धूआं आम जनमानस को गंभीर बीमारियां बांट रहा है। जबकि ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का दावा किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद खटारा वाहनों पर पूरी तरह से लगाम लगाने में परिवाहन विभाग के अधिकारी भी नाकाम साबित हुए हैं। वहीं इन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं के बाद जरूर जिला प्रशासन की नींद टूट जाती है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खटारा वाहनों पर लगाम लगाने के बजाय जिला प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

बगैर फिटनेस के संचालित वाहनों पर रोक लगाने के लिए बराबर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे वाहनों के स्वामियों को नोटिस देकर फिटनेस कराने के लिए निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर फिटनेस नहीं कराने पर वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया जाएगा। डा. दिलीप गुप्त, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed