फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

जनपद चार सुपर जोन व 29 जोन मे बंटा

Sat, 09 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आगामी फैसले के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं एसपी हेमंत कुटियाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद में अमन चैन कायम रखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेेट के रूप में रूट ड्यूटी लगायी जा रही है। कोर्ट के फैसले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी अपने-अपने सेक्टरों में भ्रमण कर संभ्रांत लोगों एवं जन सामान्य से संवाद स्थापित करते हुए अपनी सूझबूझ से स्थितियों पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सौहार्द का प्रचार-प्रसार करेंगे। क्षेत्र के धर्मगुरुओं से संपर्क कर शांति व्यवस्था पर चर्चा करें। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाय, कोई अफवाह या भ्रामक खबर आती है तो उसे तुरंत जिला प्रशासन के संज्ञान में लाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कहा कि पुलिस व प्रशासन जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वाले व शांति भंग करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चोर सुपर जोन, 29 जोन व 87 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी जोन व सेक्टर में अफसरों को तैनात कर शांति व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष नंबर 05412-262557 है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed