{"_id":"5dbc7a698ebc3e93ae3f50d7","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4919644105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर दो तस्कर फरार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर दो तस्कर फरार, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के पिपरदहां रेलवे क्रॉसिंग के पास से शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे दो वाहनों पर लदे लदे पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान दो पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पशुओं को धानापुर स्थित नोनारी पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया है। पुलिस ने पांच के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि इलाके से पशुओं की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने पिपरदहां रेलवे क्रासिंग के पास नाकेबंदी कर दी। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे दो वाहन आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वाहन पर सवार लोग उतर कर भागने लगे। इस बीच पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ लिया। वाहनों की तलाशी ली गई तो उसमें 12 बैल लदे मिले। गिरफ्तार लोगों में नीरज कुमार निवासी मंसूरपुर दुर्गावती, रमाकांत पासवान निवासी बिछिया दुर्गावती बिहार और राकेश यादव निवासी बिंदा थाना फूलपुर वाराणसी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार दो तस्कर बबलू यादव निवासी मढ़ी थाना नेवढ़िया जौनपुर और विनोद यादव निवासी कवई पहाड़पुर धानापुर भाग गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।