फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

आरपीएफ ईसीआर ने आरपीएसएफ को 20-17-05

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को आरपीएफ पुलिस लाइन में खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आरपीएफ ईसीआर ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल को 8-7 अंक से पराजित किया। इस मुकाबले के बाद आरपीएफ के राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित सीएंडटी बैरेक परिसर/ पुलिस लाइन में गुरुवार को खो-खो का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में आरपीएफ पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल दिल्ली को 07 के मुकाबले 08 अंक से पराजित किया। इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त और मंडल क्रीड़ा अधिकारी आशीष मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीमों के 45 खिलाड़ी प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल टीमों के चुनिंदा खिलाड़ियों को मिलाकर आरपीएफ की राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया है। यही टीम सात से नौ नवंबर तक पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से भावनगर गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यही टीम अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में भी शामिल होगी। पुरस्कार वितरण समारोह में डीआरएम पंकज सक्सेना ने विजेता टीम को शील्ड देते हुए अखिल भारतीय रेलवे खो-खो प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान एडीआरएम अतुल कुमार, वरीय मंडल परिचालन अधिकारी राकेश रोशन आदि अधिकारी रहे। संचालन खो-खो एसोसिएशन वाराणसी के अनुप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed